Homeअन्य गतिविधियाँसरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में मातृ गोष्ठी का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में मातृ गोष्ठी का आयोजन

spot_img

रायगढ़ – – सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर रायगढ़ में विगत 10 अक्टूबर को मातृगोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती ओम एवं भारतमाता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचासीन हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में चक्रधर पटेल (सरस्वती शिशु मंदिर समिति के अध्यक्ष )मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहा तिवारी जी (सरस्वती शिशु मंदिर समिति के सदस्या )विशिष्ट अतिथि के रूप में गणेश चंद्र यादव , (जिला प्रतिनिधि परिवार विद्या भारती ) प्राचार्य श्याम लाल पटेल ने अतिथियों का परिचय कराते हुए तिलक रोली के साथ उनका स्वागत किया गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम का उद्देश्य रखते हुए प्राचार्य पटेल ने कहा कि बच्चे माँ के साथ ज्यादा समय तक रहते हैं पिता तो कामकाजी होते हैं काम करने के लिए बाहर जाते हैं बच्चों में संस्कार डालने या सीखाने का काम माताओ के द्वारा होता है जिस प्रकार लता इत्यादि के पौधे को जिस दिशा में हम मोड़ना चाहते हैं उसी दिशा में वह लता आगे बढ़ता है ठीक उसी प्रकार से बच्चों को हम जैसे सँस्कारित करते हैं वह बच्चा वैसे ही सीखता जाता है | मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहा तिवारी ने कहा मां एक छोटा शब्द है लेकिन उसकी व्यापकता बहुत बड़ी है  निभाना बहुत कठिन होता है।

पूर्व प्राचार्य एवं जिला प्रतिनिधि गणेश चंद्र यादव ने कहा की बच्चों के सर्वांगीण  विकास में माताओ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है बच्चा जब रोता है तो माताएं क्या करते हैं मोबाइल का कोई सीन दिखा करके बच्चों को शांत करने का प्रयास करते हैं जो अनुचित है जिसका दूरगामी परिणाम अच्छा नहीं होगा। वहीं अध्यक्ष चक्रधर पटेल ने आशीष बचन के रूप में कहा कि आप लोग एक माँ हो और आप लोगों की भी एक माँ होती है वह है  भारत माता हम सबकी माता उन्होंने अपनी मां का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरी मां को मैंने देखा नहीं है लेकिन उसका आशीर्वाद मुझे मिलता रहता है ठीक उसी प्रकार से आप लोग अपने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते रहें और अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहे।

अंत में प्राचार्य श्याम लाल पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को लव, कुश, ध्रुव, प्रहलाद,सीता,सावित्री इत्यादि की चारित्रिक कहानी सुनाते रहे अपने बच्चों को गीता का भी दो चार श्लोक बताएं रामचरितमानस की भी दो-चार पंक्तियां बताएं इससे बच्चों के सर्वांगीण  विकास में सहयोग मिलता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे विद्यालय की वरिष्ठ दीदी श्रीमती तीजा पटवा, श्रीमती रजनी थवाईत, श्रीमती सुषमा होता श्रीमती, कविता तिवारी, ममता बंजारी, उजाला साहू,दीपिका साहू, योगिता राठौर, अंजू चंद्रा,विजया पटेल, मोना यादव, मनीषा कुजूर, बिंदिया निषाद,यामिनी पटेल, प्रवीण कुलदीप, सरस्वती मैया तुलसी मैया,कोयली मैया  इत्यादि सभी का भरपूर सहयोग रहा, अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती -रेवती मालाकार ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments