Homeअन्य गतिविधियाँजानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

spot_img

न्यू वोटर्स जोड़ने फॉर्म-6 का वितरण व दिए उपयोगी दिशा निर्देश

ईसीआई नेट से ऑनलाइन एप्लीकेशन के प्रोसेस से छात्रों को कराया गया अवगत

रायगढ़ – – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ (छ.ग ) से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा ,रायगढ़ में  भारत निर्वाचन आयोग एवं  जिला निर्वाचन रायगढ़ के दिशा- निर्देशानुसार तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के चेयरमैन शिरीष सारडा , डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के सूक्ष्म संरक्षण में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन से एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रो .भरत सिदार के नेतृत्व में 10 अक्टूबर 2026 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी ने बताया कि उक्त अवसर पर पोस्टर मेकिंग , स्लोगन लेखन ,निबंध लेखन प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। वहीं मतदाता सूची में न्यू वोटर्स के नाम जोड़ने हेतु फार्म नंबर 6 एप्लिकेशन फार्म का वितरण व रजिस्ट्रेशन किया गया। जागरूकता स्वरूप

छात्र छात्राओं को ईसीआई नेट के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया संबंधी  दिशा -निर्देश को बिंदुवार अवगत कराया गया। इस दौरान ईएलसी गठन की जानकारी भी दी गई।इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टॉफ गण विद्यानंद पटेल, दिनेश पटेल, प्रो विवेक कांबले, प्रो सीताराम कैवर्त्य प्रो शरद पंडा, प्रो केशव पटेल,प्रो मयंक शीतल डनसेना (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी),प्रो अंजु पटेल,प्रो अनुभा दुबे,प्रो नेहा डनसेना, प्रो ज्योति पटेल सहित महाविद्यालय के समस्त कक्षाओं के नियमित अध्ययनरत छात्र -छात्राओं की  अधिक संख्या में उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments