अन्य गतिविधियाँ

इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने मनाया स्थापना दिवस

रायगढ़ – – शहर की सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की महिला सदस्यों द्वारा 5 नवंबर को अपने क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया। वर्ष 2010 में 5 नवंबर को ही महिलाओं की कार्य कुशलता वृद्धि और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस क्लब की नींव रखी गई थी। 

क्लब प्रेसिडेंट श्रीमती ज्योति अग्रवाल की पहल से एवं समस्त सदस्यों के योगदान से सभी चार्टर्ड मेंबर्स का सम्मान किया गया। श्रीमती स्वीटी अग्रवाल ने काफी सुंदर तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया एवं चार्टर्ड मेंबर्स के कार्यों की सराहना की एवं इसी प्रकार हमेशा मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा की। चार्टर्ड सदस्यों ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की एवं पुरानी यादों को याद कर सभी भाव विभोर हो गए। उनका कहना था कि सम्मान पाकर उन्हें काफी स्पेशल एहसास हुआ । इस एहसास के लिए चार्टर्ड सदस्यों ने अन्य उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी चार्टर्ड मेंबर्स का रंगोली से स्वागत किया गया तथा अंत में सम्मान स्वरूप उन्हें उपहार दिया गया। 5 नवंबर को स्थापना दिवस के साथ साथ दीपावली मिलन का भी कार्यक्रम रखा गया था। श्रीमती सरोज अग्रवाल के द्वारा हाउजी एवं अन्य गेम्स का आयोजन किया गया था जिसका सभी सदस्यों के द्वारा लुफ्त उठाया गया । इस कार्यक्रम में क्लब के सभी मेंबर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page