रायगढ़ - - प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्षा श्रीमती पूनम द्विवेदी जी के निर्देशानुसार एवं जिला सह सचिव विवेक सिंह बैंस के नेतृत्व में मनाया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए विवेक सिंह ने बताया कि विगत तीन नवंबर को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला रायगढ़ के द्वारा दीपावली एवं भाई दूज का कार्यक्रम उम्मीद संस्थान जिसमें मूक बधिर एवं मानसिक विक्षिप्त बच्चों को फल नमकीन एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

जिसमें विशेष रूप से समाज सेवी मनीष चौहान एवं लोकेश शर्मा का सहयोग रहा एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हमारे जिला के सदस्य रेणु सिंह ,प्रमिला सिंह,ममता ध्रुवे, गूंजा यादव, रमा तोमर, गायत्री ठाकुर, विनोद डनसेना ,चेतन देवांगन, राधे राणा, सुरेश शर्मा, श्रवण तिवारी, अंगिरा द्विवेदी,संजय दास, डॉ मनोहर पटेल एवं धर्मेश तोमर एवं अन्य वालीयेंटर उपस्थित रहे।








