अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने समस्त अग्रवाल भाइयों और हिंदू धर्म के अनुयायियों से की अपील
रायगढ़ - - राष्ट्र का समग्र अग्रवाल समाज आगामी 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का पर्व पूरे धूमधाम से मनाएगा। जानकारी देते हुए प्रान्तीय अग्रवाल संगठन से जुड़े कमल मित्तल ने अनुसार राष्ट्रीय अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल अध्यक्ष सुशील गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि त्यौहार की दो-दो तिथियां होने की वजह से भ्रम की स्थिति फैली हुई थी, इसे दूर करने के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने देश के प्रमुख ख्यातिनाम शास्त्र मर्मज्ञ,पंडित ज्योतिषाचार्य की सलाह व दिए तर्कों से सहमत होकर व सभी हिंदुओं के आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या को आधार मानते हुए, समग्र अग्रवाल समाज से दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को ही मनाने की अपील जारी की है। सर्वश्री गीता मनीषी, ज्ञानाचार्य महाराज, ने भी कहा कि प्रभु श्री राम की जन्म स्थली है और समस्त हिंदुओं की आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली मनाई जा रही है तो, फिर पूरे पूरे भारतवर्ष में अलग-अलग तिथियां पर दीपावली ना मना कर, हम सब हिंदू समाज को 31 अक्टूबर 2024 को ही पूरे धूमधाम से दीपोत्सव का यह त्योहार मनाना चाहिए।संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, महासचिव गिरीश मित्तल और राजेश भरूका सहित राष्ट्रीय कार्यकारणी के बजरंग बीके, श्रीमती वर्षा अग्रवाल प्रदेश केअशोक मोदी ,राजू अग्रवालश्रीमती गंगा अग्रवाल,बाबूलालअग्रवाल नरेश अग्रवाल, कमल मित्तल ने राष्ट्र के समग्र अग्रवाल समाज और हिंदुओं से अपील की है कि सभी मिलजुल कर पूरे प्रेम और संभव से यह त्यौहार एक ही तिथि पर मनावें , किसी प्रकार के भ्रम में ना पड़ें।असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय।








