Homeअन्य गतिविधियाँतिनसुकिया में राष्ट्रीय बैठक संपन्न, रायगढ़ की रेखा महमिया ने बढ़ाया मान

तिनसुकिया में राष्ट्रीय बैठक संपन्न, रायगढ़ की रेखा महमिया ने बढ़ाया मान

spot_img

रायगढ़ – – तिनसुकिया (असम) असम प्रांत के तिनसुकिया में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में रायगढ़ का परचम लहराया। रायगढ़ से राष्ट्रीय पूर्वांचल प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया ने पांच राज्यों की इस अहम बैठक में शामिल होकर जिले का मान बढ़ाया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक बहुत ही शानदार रहा।

इस संबंध में रायगढ़ शाखा अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि असम प्रांत की तिनसुकिया शाखा के आतिथ्य में विगत 19 सितंबर को प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हर्षोल्लास एवं सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी अनुपस्थिति हर पल खलती रही। ईश्वर की कृपा से अब वे स्वस्थ हैं और सभी की दुआएं उनके साथ हैं। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजू गाड़ोदिया (डिब्रूगढ़) ने की, जो अत्यंत सराहनीय रही।

वहीं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया, लता अग्रवाल और ऊषा किरण टीबडेवाल सम्मेलन की स्तंभ बनकर बैठक की सफलता का मूलाधार बनीं। राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया की कार्यशैली और योगदान की भी बेहद सराहना हुई, जिन्होंने बैठक को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया। असम प्रांत की प्रांतीय अध्यक्ष शालिनी बगड़िया के कुशल नेतृत्व में यह बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments