अन्य गतिविधियाँ

13 अक्टूबर को छग प्रान्तीयअग्रवाल संगठन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे महामहिम राज्यपाल

प्रदीप मित्तल,रायपुर सांसद समेत प्रदेश के अग्रवाल विधायक भी होंगे शामिल

रायगढ़ – – छग प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के 13 अक्टूबर आयोजन में प्रदेश के महामहिम रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में पधार रहे।जानकारी देते हुए संस्था के प्रचार सचिव कमल मित्तल ने बताया कि उक्त आयोजन में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल व सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल समेत प्रदेश के अग्रवाल विधायक भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता आभा अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल करेंगे।

13 को कार्यक्रम – – आगामी 13 अक्टूबर के इस आयोजन में अग्रसेन महाराजा के चित्र में माल्यार्पण दीप प्रज्वल्लन के बाद आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा मुख्य अतिथि राज्यपाल के इस आयोजन में पधारने की स्वीकृति के बाद आयोजन स्थल रायपुर के एसएन पैलेस में प्रान्तीय अग्रवाल संगठन की महिला युवा इकाई, सेंट्रल मारवाडी युवा मंच द्वारा ब्यापक रूप से तैयारी की जा रही है।आयोजन में महामहिम एवम अतिथियों के स्वागत उदबोधन पश्चात छग अग्रवाल के नए अध्यक्ष के चुनाव की कार्यवाही प्रारम्भ होगी तत्पश्चात संस्था के आय व्यय की जानकारी, पूरे वर्ष भर की किये गए व आगामी  सामाजिक, लोक कल्याण कार्यक्रम की जानकारी व  रूपरेखा तय की जाएगी। संस्था के सक्रिय ऊर्जावान पदाधिकारी, व सदस्य व संस्था को सतत सहयोग प्रदान करने वाले अग्र बन्धुओं को भी सम्मानित किया जावेगा।

इन्होंने किया निवेदन – – प्रान्तीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक अग्रवाल,अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल महामंत्री मनोज अग्रवाल दीनदयाल अग्रवाल अनूप अग्रवाल संस्था के संरक्षक जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया कार्यकारी अध्यक्ष अशोकमोदी, राजू अग्रवाल,युवा संगठन के आशीष सक्सेरिया महिला संगठन की श्रीमती वर्षाअग्रवाल,गंगा अग्रवाल,राष्ट्रीय कार्यकारणी के बजरंग बीके,बाबूलालअग्रवाल नरेश अग्रवाल,कमल मित्तल ने प्रदेश की सभी सामाजिक, अग्रवाल मारवाड़ी संस्थाओं ,अग्र बंधुओ से आगामी 13 अक्टूबर के उक्त भव्य आयोजन में रायपुर पधारने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page