Homeअन्य गतिविधियाँचंद्रनगर कॉलोनी में महिलाओं-बच्चों ने किया फलदार पौधों का रोपण

चंद्रनगर कॉलोनी में महिलाओं-बच्चों ने किया फलदार पौधों का रोपण

spot_img

हरियाली का लिया संकल्प रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की पहल

रायगढ़ – – शहर के चंद्रनगर कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से महिलाओं और बच्चों द्वारा फलदार पौधों का पौधरोपण विगत दिवस किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम प्रमुख रामनंदन यादव ने बताया कि इस दौरान आम, सीताफल, नींबू, आंवला, बादाम और जामुन सहित कई फलदार पौधे लगाए गए। इसके साथ ही कॉलोनी की महिलाओं को घर के गमलों में लगाने के लिए तुलसी, बेल, आंवला और लिली जैसे फूल व पूजा के पौधे भी वितरित किए गए, ताकि हर घर आंगन में हरियाली और आस्था दोनों का वास हो।

इनकी रही उपस्थिति – – कार्यक्रम में किरण, यूनिक ठाकुर, भूमि, कुसुम, टीना, सूर्यमणि केसरवानी, राधेश्याम पटेल, संजू चौहान, रामशरण, अनिल, संदीप, ओम प्रकाश, फोटोग्राफर हरि सहित कॉलोनी के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है – – रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन समाजसेवी सुनील रामदास ने समाज के लोगों से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा है कि महिलाओं और बच्चों के हाथों से लगाया गया एक-एक पौधा आने वाले कल के लिए ऑक्सीजन का भंडार है। फलदार पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ेंगे। हमारा लक्ष्य पूरे जिले में हरियाली लाना है साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी संकल्प के साथ पहल करना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments