हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जोरापाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

रायगढ़ - - 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जोरापाली , रायगढ़ में बड़े धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ। सर्व प्रथम कालोनी में निवासरत बन्धु - भगिनीयों के द्वारा देव प्रतिमाओं एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पूजन अर्चन किया गया । तत्पश्चात् हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी जोरापाली , रायगढ़ के निवासियों की उपस्थिति में जगदेव प्रसाद पटेल प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर , रायगढ़ के द्वारा पूजन अर्चन कर ध्वजारोहण किया गया । तत्पश्चात् उपस्थित बन्धु - भगिनीयों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान किया गया और स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर प्रेम साहू , मनीराम यादव , अशोक साहू , महेंद्र पटेल , हेमलाल लहरे , लक्ष्मी साहू , जागृति परमार , कमल यादव , चन्द्रप्रभा साहू , राम कुमारी यादव ,उषा साहू एवं कालोनी में रहने वाले अभिभावकों के बच्चे भी उपस्थित रहे। बहिन प्राची साहू , पलक यादव , तान्या यादव , तान्या साहू ,माही साहू एवं भैया लोचन साहू के द्वारा देश भक्ति गीतों में सुन्दर और मनमोहक नृत्य तथा गीतों की प्रस्तुति दी गई। अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त जानकारी जगदेव प्रसाद पटेल ने दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page