Homeअन्य गतिविधियाँजेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

spot_img

मनभावन विविध प्रतियोगिताएंँ हुई आयोजित

रायगढ़ – – बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स द्वारा 16 अगस्त को स्थानीय अंश होटल में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया।

वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सुमन दत्ता ने बताया कि हाथों में मेहंदी और सोलह श्रृंगार से सजी महिला सदस्यों ने मनमोहक संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए एक-दूसरे को तीज की बधाई दी।

परंपरागत और मनभावन तरीके से सजाए गए हॉल में सदस्यों ने सावन के झूलों का भरपूर आनंद लिया। तीज के पारंपरिक गीतों के साथ-साथ हाउजी और कई सरप्राइज गेम्स भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘पंचुअल गेम’ रहा, जिसमें केवल निर्धारित समय पर पहुंचने वाली सदस्यों को शामिल किया गया। इसके अलावा, महिलाओं द्वारा शानदार नृत्य प्रस्तुति, रैंप वॉक और ‘रील बनाओ’ प्रतियोगिता ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर शालिनी मोदी एवं अनमोल बेरीवाल द्वारा किया गया, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण आयोजन बेहद व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग की सचिव मधु अग्रवाल सहित 35 से अधिक सक्रिय महिला सदस्यों की उपस्थिति रही।

वहीं उनका कहना है कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल सदस्यों में आपसी मेल-जोल बढ़ता है, बल्कि हमें हमारी समृद्ध रीति-रिवाजों और परंपराओं का सुखद एहसास भी होता है।

प्रीति अग्रवाल, अध्यक्षा (जेसीआई रायगढ़ सिटी महिला विंग्स)अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अपार हर्ष व्यक्त करते उपस्थित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments