Homeअन्य गतिविधियाँगीत-मधुर संगीत और प्रतियोगिताओं से गुंजायमान हुआ बोईरदादर

गीत-मधुर संगीत और प्रतियोगिताओं से गुंजायमान हुआ बोईरदादर

spot_img

स्वास्तिक महिला समूह ने यादगार ढंग से से मनाया सावन उत्सव

रायगढ़ – – विगत तीन वर्षों से चली आ रही परम्परा को आगे बढ़ाते हुए शहर के बोईरदादर स्थित स्वास्तिक महिला समूह की महिला सदस्यों ने विगत 15 अगस्त शनिवार को सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया।

सावन की हरियाली, गीत-संगीत और उल्लास से सजे इस कार्यक्रम में समूह की बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्यता दीं।

प्रतियोगिताओं ने बढ़ाई रौनक–सावन उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत  विभिन्न मनोरंजक खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों ने माहौल को यादगार बना दिया।

सावन क्वीन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन – – कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही जिसमें नेमा देवांगन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं राखी द्वितीय स्थान पर रहीं।

इसी तरह चेयर रेस में रीना एवं अनुपमा गुप्ता विजेता बनीं। और पास-पास गेम में सत्या गुप्ता प्रथम रहीं वहीं एंट्री प्रतियोगिता में हेमा राठौर ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

संचालन और फोटोग्राफी रहा खास – –कार्यक्रम का सफल संचालन अनुपमा गुप्ता ने किया। उनके रोचक अंदाज और ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे आयोजन में जीवंतता बनाए रखी। वहीं आकाश गुप्ता की फोटोग्राफी ने सावन उत्सव के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद कर और भी खूबसूरत बना दिया।

सभी ने लिया भरपूर आनंद – – सावन उत्सव के मनभावन कार्यक्रम की खुशी में हेमकांति पटेल ने अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्तिक महिला समूह का यह सावन उत्सव आयोजन खुशी के रंगों से और भी खूबसूरत और सभी के लिए बन गया और सभी सदस्यों ने मिलकर इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments