लॉयंस मिडटाउन ने किया फूड फॉर हंगर का आयोजन
रायगढ़ – – शहर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के सदस्यों ने आज छह जुलाई को अध्यक्ष शिवशंकर के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुद्रमन सिंह पूसरी के हॉन्ग कॉग में आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन में गवर्नर पद की शपथ लेने की खुशी में उनको हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्लब के निर्देशानुसार शहर के जरुरतमंद लोगों के लिए फूड फॉर हैंगर कार्यक्रम का आयोजन किया।वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सदस्यों ने मानवता का उत्कृष्ट परिचय देते हुए शहर के जरुरतमंद लोगों को घूम- घूमकर भोजन और फल का वितरण किया। क्लब के इस नेक पहल की समाज के लोगों ने हृदय से सराहना की।

सेवा ही हमारा संकल्प… क्लब अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने कहा कि क्लब के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आज समाज के असहाय लोगों को भोजन एवं फल वितरण किया गया। भूखे को भोजन, प्यासे को पानी व मानवता की सेवा करना ही लॉयंस की साधना और पहचान है। समाज के जरुरतमंद लोगों की सेवा कर हमारे क्लब के सभी सदस्यों को बेहद आत्मिक खुशी हुई। क्लब का यह नेक कार्य समयानुसार यूँ ही चलता रहेगा।

इनका रहा योगदान – – फूड फॉर कार्यक्रम को सफल बनाने में लॉयंस क्लब मिडटाउन अध्यक्ष लॉयन शिवशंकर अग्रवाल, लॉ. राजेश अग्रवाल, लॉ. विजय अग्रवाल पेटी, लॉ. अनुराग अग्रवाल, लॉ. तरुण अग्रवाल
लॉ. पवन मित्तल व सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं क्लब के इस आयोजन से समाज के जरूरतमंद लोग अत्यधिक प्रसन्नचित नज़र आए।



