Homeअन्य गतिविधियाँवी क्लब रायगढ़ प्रेरणा ने मनाया डाक्टर्स व और सीए डे

वी क्लब रायगढ़ प्रेरणा ने मनाया डाक्टर्स व और सीए डे

spot_img

रायगढ़ – – विगत एक जुलाई को डॉक्टर और सीए डे  के अवसर पर क्लब रायगढ़ प्रेरणा ने बहुत ही शानदार तरीके से इस दिन को मनाया। प्रेरणा क्लब की बहनों ने एरिया ऑफिसर  पूनम द्विवेदी के साथ इस वर्ष के प्रथम कार्य का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम डॉक्टर डे के दिन सदस्यों ने डॉक्टर सविता साव को माला पहनकर और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया। वहीं एक जुलाई को उनका जन्मदिन भी होने के कारण उनसे केक भी कटवाया गया और सभी ने मुंह मीठा किया और उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी दी गई कि इस वर्ष वे लाइंस प्राइड की अध्यक्ष नियुक्त हुई हैं। उनके शानदार कार्यकाल के लिए उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं वी सदस्यों ने दी।

सीए ईशिका का सम्मान – – तत्पश्चात इस वर्ष सीए परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर हमारे शहर का नाम रोशन करने वाली बिटिया इशिका अग्रवाल जो की लाल टंकी निवासी मुकेश अग्रवाल सीमा अग्रवाल की सुपुत्री हैं उनका घर जाकर स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया और बिटिया रानी के उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं वी सदस्यों ने दी। इनका रहा योगदान – – वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारी एरिया ऑफिसर वी पूनम द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष श्वेता शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष सुशीला शर्मा सचिव मोना कंकरवाल, कोषाध्यक्ष रमा देवांगन व सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments