Homeअन्य गतिविधियाँशोभा शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा का सरगुजा जिला सहप्रभारी नियुक्त

शोभा शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा का सरगुजा जिला सहप्रभारी नियुक्त

spot_img

रायगढ़ – – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं महिला बाल विकास सदस्य रायगढ़ श्रीमती शोभा शर्मा को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सरगुजा जिले का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती शोभा शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली से सरगुजा जिले में महिला मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार होगा। श्रीमती शोभा शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश महिला मोर्चा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनचर्चा सीजी डॉट इन
संपादक
हरिशंकर गौरहा "हरि"
केलो विहार कॉलोनी, रायगढ़ छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर - 9926992129
Jancharchacg@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments