कौशल महोत्सव में जियाना ने दिखाया कला का कौशल

जूनियर वर्ग में मिला प्रथम स्थान
रायगढ़ – – प्रदेश की राजधानी रायपुर के कौशल महोत्सव में राष्ट्रीय कत्थक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें देश भर से सैकड़ों प्रतियोगियों ने भाग लिया। वहीं उस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से शहर की होनहार बेटी जियाना मित्तल ने एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी से सम्मानित हुई। शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति कमल मित्तल की पोती है। मेघावी जियाना जिंदल स्कूल की कक्षा दूसरी की छात्रा है और शहर की आयत डांस एकेडमी में नृत्य का प्रशिक्षण ले रही है। प्रतिभावान जियाना की कत्थक के अलावा कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम में भी बेहद रुचि है। वहीं जियाना का इतने बड़े स्तर के आयोजन में पहले प्रर्दशन में ही प्रथम स्थान हासिल करने से घर परिवार के सदस्यगण, स्नेहीजन व शुभचिंतक सभी अत्यंत हर्षित हैं। होनहार जियाना की इस शानदार कामयाबी में उनकी माँ स्नेहा ,बुआ अंकिता व गुरु तब्बू परवीन का विशेष योगदान है।
