26 मई को श्याम मंदिर प्रथम तल में श्याम मंडल सदस्यों की आम सभा बैठक
समस्त सदस्य श्याम मंडल रायगढ़ लेंगे भाग
रायगढ़ – – श्याम मंडल के समस्त सदस्यों का कहना है कि श्याम मण्डल रायगढ़ का वर्ष 2022 से 2024 के कार्यकारिणी 31 मार्च 2024 को अपना कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। नियमानुसार उक्त कार्यकारिणी को 31 मार्च 2024 से पूर्व आम सभा बुलाकर नई कार्यकारिणी का गठन करना अनिवार्य था। विषम परिस्थितियों में आम सभा बुलाकर उक्त कार्यकारिणी को कार्यवाहक रूप में कार्य करने हेतु जो की अधिकतम तीन माह के लिए वैध होता, परंतु श्याम मंडल की उक्त कार्यकारिणी ने 31 मार्च 2024 से पूर्व इस सम्बन्ध मे आम सभा बुलाकर कोई कार्यवाही नहीं की। जिससे उक्त कार्यकारिणी 31 मार्च 2024 को स्वतः ही भंग हो गई,उसके बाद भी उक्त कार्यकारिणी द्वारा 2 मई को बैठक बुलाकर विगत 22 मई 2024 को आम सभा बुलाई गई जो कि नियमानुसार अवैध था जो कि बिना किसी निर्णय के आम सभा भंग हो गई।



अतः हम सभी श्याम मंडल के सदस्यों को नई कार्यकारिणी का गठन करने हेतु एवं श्याम मंडल व मंदिर को सुचारू रूप से चलने हेतु आम सभा बुलाने की आवश्यकता है जो आगामी 26 मई रविवार को प्रातः 11:00 बजे श्री श्याम मंदिर के प्रथम तल पर रखा जा रहा है। जिसमें हम सभी सदस्य अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर नई कार्यकारिणी को निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शहर के तीन गणमान्य नागरिकों को निर्वाचन अधिकारी बनाते हुए गठन करने हेतु समस्त सदस्य श्याम मंडल बाध्य हो रहे हैं।