अन्य गतिविधियाँ

हनुमान जी के जयकारे के साथ निकली भव्य निशान यात्रा

हनुमान जयंती की खुशी में सर्वत्र महाभंडारा

रायगढ़ – – हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का अत्यधिक महत्व माना जाता है। प्रत्येक वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती के रूप में मनाई जाती है।वहीं आज 2 अप्रैल गुरुवार को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ शहर के सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान जयंती को बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया और सर्वत्र महाभंडारा का भी आयोजन किया गया।

वहीं हनुमान जी को चिरंजीवी माना जाता है वे त्रेता युग से लेकर अभी तक हनुमान जी अमर हैं। हनुमान जी को कलयुग के सबसे प्रभावशाली देवताओं में से एक माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था इसलिए यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति पवित्र मन से व्रत  व विधि विधान से पूजा करता है तो उसे हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है व सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

कमला नेहरूपार्क से निकली भव्य निशान यात्रा – – हनुमान जयंती की खुशी में हर वर्ष की तरह इस बार भी आज हनुमान जयंती के पावन दिन को शहर के श्री हनुमान जयंती आयोजन समिति व मार्निंग वाकर्स सोसायटी के श्रद्धालुओं ने आज सुबह कमला नेहरू पार्क में हनुमान जी की महाआरती पूजा – अर्चना कर मनभावन रथ में जीवंत झांकी, भव्य बाजे गाजे मधुर भजन गीत व आतिशबाजी के साथ हाथों में निशान लेकर भव्य ऐतिहासिक निशान यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण जयकारा लगाते हुए चक्रधर नगर से डिग्री कॉलेज होते हुए गजमार पहाड़ मंदिर पहुँचे। जो हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

मंदिर में हुई महाआरती – – निशान शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुगण जयकारा लगाते हुए पहाड़ मंदिर पहुँचे व हनुमान जी को निशान समर्पित कर विधि विधान से  भगवान हनुमान का भव्य श्रृंगार किया गया व इत्र वर्षा की गई साथ ही छप्पन भोग अर्पित कर पूजा अर्चना व महाआरती किए। वहीं हनुमान चालीसा पाठ भी भक्तों ने किया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए श्री हनुमान आयोजन समिति व मॉर्निंग वॉकर्स सोसाइटी की पहल से जलपान व नाश्ते की शानदार व्यवस्था की गई थी व सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया। इसी तरह श्रद्धालुओं के लिए मंदिर से वापस घर आने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसकी सभी ने सराहना की। निशान यात्रा को भव्यता देने में श्री हनुमान आयोजन समिति व मॉर्निंग वाकर्स सोसायटी के दीपक डोरा, राजेश अग्रवाल, संजय खेमका, विमल मित्तल, सुनील मोदी, चंद्रकांत पंजाबी,मीनू राम बहिदार,राजेन्द्र खालसा, अनिल गर्ग, कैलाश तुलसी, विजय अग्रवाल, विनोद पालीवाल,पुरुषोत्तम अग्रवाल, शिव बापोड़िया, गोपाल बापोड़िया नवनीत गोयल सरस गोयल सुनील अग्रवाल ,अनूप केडिया कमल शर्मा सहित, अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

शहर में सर्वत्र हुई पूजा व महाभंडारा – – हनुमान जयंती की खुशी में आज शहर के प्राचीन हनुमान मंदिर सुभाष चौक, गौरीशंकर मंदिर, बूजी भवन पंचमुखी हनुमान मंदिर, ढ़िमरापुर सिद्ध हनुमान मंदिर, पहाड़ मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही हनुमान भक्तों की दर्शन पूजन करने के लिए लंबी कतारें लगी रही। जो सुबह से रात तक चलता रहा। वहीं मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना करने के बाद हनुमान जी को गुड, चना, केला व मिष्ठान्न भोग अर्पित कर श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ किए। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से शाम तक सभी हनुमान जी के मंदिरों में व शहर के अनेक चौक चौराहों में श्रद्धालुओं ने जयंती की खुशी में भव्य महाभंडारा का आयोजन किया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं महाभंडारा सुबह से शाम तक चलता रहा।

भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन – – कलयुग के साक्षात देवता हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर भक्तगण भजन कीर्तन, सुंदरकांड व रामायण पाठ का आयोजन करते हैं। वहीं आज जयंती की खुशी में श्रद्धालुओं ने अपने घर व हनुमान जी के मंदिरों में सुबह से रात तक अखंड भजन कीर्तन, सुंदरकांड पाठ व रामायण पाठ का आयोजन भी किए जो रात तक चलता रहा व शहर में सुबह से रात तक आध्यात्मिक खुशी का माहौल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page