अन्य गतिविधियाँ

25 को जन – जन के लिए होगी खुशी और सुकून की हसीन शाम

दिव्य शक्ति की पहल से यादगार निःशुल्क राहगीरी डे का आयोजन

रायगढ़ – – शहरवासियों को 25 दिसंबर का विगत आठ वर्षों से बेसब्री से इंतजार रहता है। इसका मुख्य वजह है दिव्य शक्ति संस्था प्रमुख कविता बेरीवाल का शहर के नटवर स्कूल पथ में शहर के जन – जन को खुशी और सुकून देने के प्रयोजन से, यादगार ढंग से, भव्यता और बेहद खुशनुमा माहौल में निःशुल्क राहगीरी डे का आयोजन करना। इस बार भी आगामी 25 दिसंबर के हर पल को यादगार व खुशनुमा बनाने के लिए निःशुल्क राहगीरी डे का शानदार आयोजन पुनः नटवर स्कूल पथ में शाम चार बजे से रात नौ बजे तक होगा। उस दिन की खुशी को जेहन से विस्मृत कर पाना हर उम्र के लिए नामुमकिन रहेगा। बस हरसु खुशी ही खुशी नज़र आएगी जहाँ हर व्यक्ति का दिल कलाकारों की मनभावन प्रस्तुति देखकर आनंदित होगा।

निःशुल्क राहगीरों डे की खासियत – – सामाजिक सेवा कार्य के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना चुकीं दिव्य शक्ति संस्था प्रमुख कविता बेरीवाल का कहना है कि शहर की जनता को खुशी और सुकून देने के पवित्र उद्देश्य से निःशुल्क आयोजित इस “राहगीरी डे” की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बार भी 25 दिसंबर की शाम को नामचीन कलाकार अपनी मनभावन प्रस्तुति देंगे जिसमें हैरतअंगेज कारनामे , बचपन वाले तरह- तरह के खेल ,जादू ,साइकिल शो , लुभावने कार्टून कैरेक्टर्स,साथ ही गाने एवं डांस के शौक़ीन लोगों के लिए भरपूर मनोरंजन के माध्यम होंगे। वहीं आयोजन स्थल में ऐसा स्टेज होगा जहाँ कोई भी गाना गा सकता है। कोई भी डांस कर सकता है। जिसमें लोग अपने पूरे परिवार एवं दोस्तों के साथ भरपूर मनोरंजन करेंगे, वो भी पूर्णतया निः शुल्क रहेगा। वहीं उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम में प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है। इस आयोजन में पंडित भारत भूषण शास्त्री के द्वारा साढ़े छह बजे दो मिनट में हनुमान चालीसा का पाठ करवाया जाएगा। जहाँ एक साथ सैकड़ों लोग हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। एक दिवसीय इस निःशुल्क राहगीरी डे के आयोजन सफल और भव्यता देने में दिव्य शक्ति संस्था की सभी सदस्य पूरे मनोयोग से समर्पित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page