संत हमेशा जन कल्याण के लिए धरा पर आते हैं – संत डॉ अर्जुन दास

संत महाराज का आत्मीय स्वागत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
रायगढ़ – – सदगुरू महाराज दादू दयाल की जयंती को शहर के श्री गुरु दादू सेवक परिवार के समस्त श्रद्धालुओं द्वारा हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है। इस बार भी सदगुरू देव दादू दयाल महाराज की 482वीं जयंती भव्यता के साथ दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से शहर आध्यात्मिक खुशी के माहौल में मनाया जा रहा है साथ ही मनभावन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी को हर्षित किया।

संत महामंडलेश्वर का स्वागत पूजा से प्रारंभ – – धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत आज पहले दिन 25 मार्च बुधवार को सुबह 7 बजे श्री दादू वाणी जी का एक साथ पांच अखण्ड पाठ आरंभ हुआ। जिसमें सभी श्रद्धालुगण शामिल हुए वहीं सायं 6 बजे महामंडलेश्वर संत महाराज डॉ अर्जुन दास जी का सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर आत्मीय स्वागत मधुर भजन गीतों के साथ किया और समूचा परिसर दादू जी के जयकारे से गुंजायमान हो गया।


मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति – – भव्य जयंती कार्यक्रम के पहले दिन आज शाम को महामंडलेश्वर संत महाराज डॉ अर्जुन दास जी का स्वागत पूजन व संत महाराज के दिव्य प्रवचन के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ हुआ। समिति की वरिष्ठ बहनों ने भजन की मनभावन प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग मुग्ध हो गए। वहीं मधुर संगीतमय मधुर भजन संग सभी निहाल कर मस्त झूमे ।इसके पश्चात बहुओं द्वारा पारंपरिक खूबसूरत वेशभूषा में सज धजकर स्वागत डांस की प्रस्तुति दी गई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में सामूहिक दादू जी का गान किया गया जो बेहद ही खास रहा। इसी तरह दादू जी एवं अकबर का नाट्य मंचन किया गया।जिसमें दादू जी का दरबार, भव्य उत्सव, बच्चों का डांस, भगवंत दास की प्रस्तुति व अकबर की प्रस्तुति साथ ही बच्चों का मनभावन डांस बेहद ही खा रहा। वहीं दादू चालीसा की प्रस्तुति ने सभी के हृदय को आनंदित किया। संत महाराज ने इस शानदार आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संत हमेशा जन कल्याण करने आते हैं। ऐसे ही संत दादू जी इस धरा पर आए थे। आइए उनके दिव्य प्रवचनों को आत्मसात करते हुए समाज की सेवा में समर्पित रहें।



आज निकलेगी भव्य ऐतिहासिक शोभायात्रा – – वहीं पांच अप्रैल को भी ब्रम्हऋषि संत शिरोमणि श्रीश्री 1008 श्री दादू दयाल जी महाराज के पुण्यप्रादूर्भव के उपलक्ष्य में 482 वीं जयंती महोत्सव परम पावन दादूराम सत्यराम की ध्वनिमंत्र के साथ संत महामण्डलेश्वर डॉ अर्जुन दास जी के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज 26 मार्च को सुबह 10 बजे श्री दादू दयाल जी की महाआरती, पूजा प्रसाद का वितरण होगा व सायं पांच बजे रामलीला मैदान से ढ़ोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ ऐतिहासिक श्री दादू वाणी जी की शोभायात्रा निकलेगी जो पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुनः रामलीला मैदान दादू भवन पहुँचेगी इसके पश्चात पुरस्कार वितरण एवं अन्न प्रसाद का भव्य कार्यक्रम होगा। इसी तरह आगामी 27 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे से भजन कीर्तन एवं 12:30 बजे से महाभण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा । वहीं श्री दादू द्वारा समिति ने समस्त श्रद्धालु क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की है। भव्य तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे भव्यता देने में श्री दादू जी के सभी सेवकगण जुटे हुए हैं।



