आध्यात्म
टेली सक्षम कोर्स: फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई गई
रायगढ़ – – टेली सक्षम कोर्स के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को अब 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन अतुल रतेरिया द्वारा दी गई। सक्षम कोर्स का उद्देश्य युवाओं को लेखांकन (Accounting), वित्तीय प्रबंधन (Financial Management), और Tally जैसे आधुनिक सॉफ्टवेयर में दक्ष बनाना है। जो अभ्यर्थी अभी तक किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन सुनिश्चित करें। वहीं अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्थान या प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन अतुल रतेरिया से संपर्क करें।



