अन्य गतिविधियाँ

कल से बूढ़ी माई मंदिर में नौ दिनों तक होगा माता का श्रृंगार और महाभंडारा

श्री राणी सती दादी सेवा समिति की अभिनव पहल

रायगढ़ – – चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने की खुशी में पूरे नौ दिनों तक शहर के माता भवानी के मंदिरों में अखंड दीप प्रज्वलित कर वैदिक विधि-विधान से पूजा – अर्चना की जाती है। जिसकी सर्वत्र धूम रहती है। वहीं इस नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर की सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राणी सती दादी सेवा समिति की अभिनव पहल से कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनीलअग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में व अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी कोषाध्यक्ष सीमा मुकेश अग्रवाल के सानिध्य में श्रद्धा व उत्साह के साथ पूरे नौ दिनों तक बूढ़ी माई मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रृंगार कर महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस बार भी चैत्र मास के प्रथम दिन 19 से आगामी 27 मार्च पूरे नौ दिनों तक सुबह 10.30 बजे से माता की इच्छा समय तक महाभंडारा का आयोजन होगा।

चार वर्षों से हो रहा महाभंडारा – – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन विगत चार वर्षों से किया जा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन दर्शन पूजन एवं महाभंडारा में शामिल होने के लिए श्री राणी सती दादी सेवा समिति की ओर से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने महाभंडारा में शामिल होने का आश्वासन दिए हैं।

श्री राणी सती दादी सेवा समिति महाभंडारा की खासियत – – शहर के बूढ़ी माई मंदिर में दादी सेवा समिति द्वारा आयोजित अनवरत नौ दिवसीय महाभंडारा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरे नौ दिनों तक मंदिर परिसर में आयोजित महाभंडारा में जिले के अतिरिक्त अन्य जिलों व राज्य के श्रद्धालुगण दर्शन – पूजन कर महाभंडारा में प्रसाद ग्रहण कर हजारों श्रद्धालुगण पुण्य के भागी बनते हैं। वहीं इस बार भी आज नवरात्रि के पहले दिन से पूरे नौ दिनों तक माता का श्रृंगार कर महाभंडारा का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती आशा – सुनील अग्रवाल अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया , सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश के विशेष मार्गदर्शन में व सभी महिला सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से इस नौ दिवसीय महाभंडारा आयोजन को भव्यता दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page