अन्य गतिविधियाँ

13 को कलागुरु स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर वेद कला महोत्सव का आयोजन

रायगढ़ – – संगीत कला जगत के जाने माने ख्याति लब्ध कला गुरु स्व० वेदमणि सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर आगामी 13 मार्च  को शास पॉलिटेक्निक आडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए। उनकी सुपुत्री श्रीमती गीता सिंह ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्‌घाटन पद्‌मश्री रामलाल कथकाचार्य बिलासपुर के कर कमलों द्वारा होगा व विभिन्न संस्थाओं द्वारा छात्र – छात्राओं के गायन वादन नृत्य कला से यह मंच आलोकित होगा। वहीं कार्यक्रम में डॉ विनय कुमार पाठक के मुख्य आतिथ्य और डॉ. मीनकेतन प्रधान की अध्यक्षता में भव्य आयोजन संपन्न होगा। यह मैच संगीत, साहित्य साधक को एवं रंगकर्मियों को सादर समर्पित है। इस कार्यक्रम में अनेक प्रांतों से कलागुरु के शिष्य शिष्यायें अपनी साधना के कला गुरु को श्रद्धांजली के रुप में समर्पित करेंगे। यह मंच सभी कलाकारों का हार्दिक दिल से स्वागत करता है। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page