रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी ने किया शानदार होली मिलन समारोह का आयोजन

स्नेह व अपनत्व के रंग से रंगा तन – मन लम्हा बना यादगार
रायगढ़ – – शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यगण रोटेरियन अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में सामाजिक गतिविधियों के अतिरिक्त पारिवारिक व सामाजिक कार्यक्रम को भी भव्य व यादगार ढंग से आयोजित करते हैं। क्लब के सदस्यों ने अपनी परंपरा को तरजीह देते हुए पारिवारिक खुशनुमा माहौल में होली के पावन अवसर पर यादगार होली मिलन समारोह का आयोजन किया।



खुशी के रंगो से रंगा हिल व्यू गार्डन – – रोटेरियन अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन विनय केडिया व रोटेरियन सचिव डॉ सतीश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने विगत 8 मार्च को शहर के मेडिकल कॉलेज रोड़ स्थित हिल व्यू गार्डन में रविवार को शाम सात बजे पारिवारिक माहौल में यादगार होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसकी खुशियाँ देखते ही बनी।


फाग गीतों के संग जमकर थिरके – – मनभावन होली मिलन समारोह में क्लब के सभी सदस्यगण अपने परिवार के सदस्यों के साथ शरीक हुए। परिसर में खूबसूरत रंगों का स्टॉल लगा था साथ ही प्रोजेक्टर में एक से बढ़कर एक मधुर होली के गीत गूँज रहे थे। सभी सदस्यों ने एक दूजे को आपसी भाईचारे, स्नेह, अपनत्व व समता का रंग खूब लगाए। वहीं महिला सदस्यों ने भी उपस्थित सदस्यों को होली पर्व की खुशी में जमकर रंगे। बच्चे भी रंग व पिचकारी से अपनों के साथ पुलकित होकर आनंद लिए। इसके पश्चात सभी सदस्यगण होली के मधुर गीतों के साथ जमकर थिरके और एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दिए साथ ही भारत के वर्ल्ड कप जीत की खुशी में सभी सदस्यों ने केक काटकर जश्न मनाया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने हाई टी व लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लिया।


इनका रहा योगदान – – यादगार होली मिलन समारोह के आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन विनय केडिया, रोटेरियन सचिव डॉ सतीश अग्रवाल,अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन विनय केडिया, रोटेरियन सचिव डॉ सतीश अग्रवाल, पूर्व प्रेसिडेंट रोटेरियन पृथपाल सिंह टूटेजा, रोटेरियन विशाल सारस्वत सीए, रोटेरियन दिनेश अग्रवाल सीए, रोटेरियन पवन अग्रवाल, रोटेरियन अरविंद गर्ग, रोटेरियन गौरीशंकर नरेडी एवं क्लब के सभी सदस्यों परिवार की महिला सदस्यों व बच्चों का सराहनीय योगदान रहा।



