अन्य गतिविधियाँ

ओ.पी. जिंदल विद्यालय, तराईमाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सांसद नवीन जिंदल का जन्म दिन

रायगढ़ – – जिंदल स्टील एंड पावर (JSP) के चेयरमैन और कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल जी का 56वाँ जन्मदिन ओ.पी. जिंदल विद्यालय, तराईमाल में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

वहीं इस विशेष अवसर पर नलवा स्टील एवं पावर प्लांट के प्रबंध निदेशक डॉ. एस.एस. राठी सर, प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों, विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों और अन्य सदस्यों ने नलवा स्थित मंदिर परिसर में एकत्रित होकर श्री जिंदल  जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया।

मंदिर परिसर के बाद विद्यालय में भी  कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय परिसर ‘हैप्पी बर्थडे नवीन जी’ के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान प्राचार्या, शिक्षकों और कर्मचारियों ने केक काटकर खुशियाँ साझा कीं और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अलका गोडबोले ने कहा, “नवीन जिंदल जी का जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में भी अद्वितीय योगदान दिया है। उनका विजन युवाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना है। हम उनके इन्हीं आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस गरिमामयी आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवीन जिंदल जी के यशस्वी जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page