अन्य गतिविधियाँ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षाविद् डॉ.मनीषा त्रिपाठी हुईं सम्मानित

रायगढ़ – – विगत 8 मार्च को संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ में नवनिर्माण संकल्प समिति एवं संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रायगढ़ का मान बढ़ाने वाले “समाज की बुनियाद” नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिला जागरूकता,संघर्ष एवं सुरक्षा जैसे समसामयिक मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए। संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के संचालक, कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र शर्मा जी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि प्रमुख द्वय श्रीमती आशा त्रिपाठी एवं गीता उपाध्याय के करकमलों से राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत डॉ.मनीषा त्रिपाठी, प्रधान पाठक, शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ को शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोमेंटो (सम्मान चिह्न) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व भी डॉ.मनीषा त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन रायपुर द्वारा महिला शिखर सम्मान,विप्र समाज द्वारा संघर्षशील महिला अवार्ड,विजय लक्ष्मी समूह रायगढ़ द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु नारी शक्ति सम्मान, भारतीय जीवन बीमा निगम रायगढ़ द्वारा सशक्त महिला सम्मान आदि के साथ -साथ विभिन्न संघ एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भी सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में शताधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किए जाने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां संप्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page