अन्य गतिविधियाँ

प्रेरणा देवांगन बनी रायगढ़ नृत्य कला संस्थान की नई अध्यक्ष

रायगढ़ नृत्य कला संस्थान का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण संपन्न रायगढ़ – – रायगढ़ नृत्य कला संस्थान के पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु आज रविवार को स्थानीय *हेमन्त आर्ट एकेडमी* में बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई तथा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की गई। संस्था की सर्वसम्मति से समर्पित, कर्मठ एवं प्रतिभावन सदस्य सुश्री प्रेरणा देवांगन को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्था नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी। बैठक में संस्था के संस्थापक दिवाकर राव वासनिक, पूर्व अध्यक्ष हेमंत महंत कोषाध्यक्ष विकास राम, सह सचिव संपत चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण शोभा सिंह, हेमंत चौहान, आशीष मानिकपुरी, आशू यादव, सोम सिदार एवं बजरंग यादव  की गरिमामयी उपस्थिति रही।नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों में ,उपाध्यक्ष – हेमन्त चौहान(कोरियोग्राफर) सचिव — विकास राम(विक्की)  (कोरियोग्राफर) कोषाध्यक्ष (मुख्य) – सोम सिदार (कोरियोग्राफर) कोषाध्यक्ष (सह)– किसमत चौहान (कोरियोग्राफर) संयुक्त सचिव –सोशल मीडिया प्रभारी (मुख्य) — आशीष यादव(ysd) सोशल मीडिया प्रभारी (सह) — बजरंग यादव (कोरियोग्राफर)  का पद दिया गयासंस्था के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा रायगढ़ की समृद्ध नृत्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक दिवाकर राव वासनिक ने जानकारी दी कि इस नवनिर्वाचित पदाधिकारी गणो का सपत ग्रहण, आगामी 1 मार्च रविवार को स्थानीय इंदिरा विहार पार्क में संस्थान की होली मिलन समारोह में किया जाएगा। वहीं श्री वासनिक ने रायगढ़ जिले के सम्पूर्ण नृत्य कलाकार ,डांसर्स ,कोरियोग्राफर  को इस होली मिलन समारोह में पधारने हेतु अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page