रायगढ़ में ‘आयकर संहिता 2026’ ( Income tax code 2026) पर मेगा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन कल

रायगढ़ में ‘आयकर संहिता 2026’ ( Income tax code 2026) पर मेगा टेक्निकल सेमिनार का आयोजन कल रायगढ़ – – इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायगढ़ शाखा तत्वावधान में कल, 27 फरवरी 2026( शुक्रवार) को एक महत्वपूर्ण ‘मेगा टेक्निकल सेमिनार’ का आयोजन किया जा रहा है।यह गरिमामय कार्यक्रम शहर के होटल अंश इंटरनेशनल में शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा। इस सेमिनार का मुख्य विषय बजट 2026 में आयकर कानून में हुवे सुधार तथा नया इनकम टैक्स अधिनियम 2025 जो कि एक अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा एवं भविष्य में उसके प्रभाव पर एक परिचर्चा रखी गई है। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता और विषय विशेषज्ञ रायपुर के प्रसिद्ध सीए साक्षी गोपाल जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। जानकारी रहे कि साक्षी गोपाल जी एक अच्छे वक्ता के साथ साथ CA स्टूडेंट्स के शिक्षक भी है। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए शाखा के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संतोष टिबरेवाल, उपाध्यक्ष संजय सोनी ,सचिव मानस बंसल,कोषाध्यक्ष वंश अग्रवाल एवं तेजस्वी नरेडी, सेमिनार के संयोजक प्रियेश अग्रवाल विशेष रूप से लगे हुए हैं। वहीं इस कार्यक्रम का संचालन दीपक गर्ग जी द्वारा किया जायेगा।कार्यक्रम में इच्छुक व्यक्ति, अधिवक्ता, टैक्स प्रैक्टिशनर, विद्यार्थी गण निश्चित शुल्क जमा कर भाग ले सकेंगे, अधिक जानकारी के लिए सचिव श्री मानस बंसल जिनका Mob No.9981194105 तथा प्रियेश अग्रवाल Mob . No.7509561600 से संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी शाखा मीडिया प्रमुख राहुल अग्रवाल द्वारा दी गई है।



