शिक्षा, स्वच्छता और संस्कार – समृद्ध गाँव का आधार

अभिमान डी. एड कॉलेज कुसमुरा का तुरंगा में शानदार कार्यक्रम
रायगढ़ – – अभिमान डी.एड. कॉलेज, कुसमुरा ने ग्राम तुरंगा में आयोजित ग्राम भ्रमण कार्यक्रम उत्साह, जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन ग्रामीण विकास, शिक्षा प्रसार एवं सामाजिक चेतना के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की सफलता में आर्ष गुरुकुल आश्रम तुरंगा के प्रमुख राकेश आचार्य, सरपंच विनोदिनी प्रधान, सरपंच प्रतिनिधि विभूति, उपसरपंच विवेक, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी के जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, लेकरू यादव , यशोदा, प्राथमिक शाला तुरंगा के समस्त शिक्षकगण एवं ग्राम तुरंगा वासियों का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
प्रभात फेरी से शुभारंभ – – कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें जागरूकता नारों के माध्यम से शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। इसके पश्चात ग्राम सर्वेक्षण कर सामाजिक एवं शैक्षिक स्थिति का अवलोकन किया गया।विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा गुरुकुल आश्रम शाला में विविध खेल गतिविधियों ने विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया।




सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनभावन प्रस्तुति – –सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों एवं संदेशपूर्ण नाटक ने सामाजिक कुरीतियों पर जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख श्रीमती अनुषा कातोरे, डी.एल.एड. प्रभारी भारती एवं सहायक प्राध्यापिका नेहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। वहीं संस्था प्रमुख श्रीमती अनुषा कातोरे ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना का सशक्त संगम सिद्ध हुआ। ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता ने इसे ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बना दिया। जागरूकता से परिवर्तन, शिक्षा से सशक्तिकरण और संस्कार से समृद्ध ग्राम निर्माण व देश का विकास होगा।




