अन्य गतिविधियाँ

चिरंजीव राव की काव्य कृति का विमोचन और डॉ. मौना कौशिक बल्गारिया का होगा सम्मान

रायगढ़ – –  मीनकेतन प्रधान पूर्व प्राध्यापक किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़, संस्थापक -विश्व हिन्दी अधिष्ठान से मिली जानकारी के अनुसार अधिष्ठान द्वारा चिरंजीव राव की प्रकाशित काव्य कृति “ बाग- जलियाँवाला “ का विमोचन कल 25 फरवरी को बिलासपुर के प्रयास प्रकाशन कार्यालय, संस्कार भवन में सम्पन्न होगा ।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति डॉ. चंद्र भूषण वाजपेई ,पूर्व कुलपति हिदायत्तुला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर ; विशिष्ट अतिथि-डॉ. श्याम लाल निराला-प्राचार्य -शासकीय जे. पी. वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर तथा बल्गारिया से आ रही प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार डॉ. मौना कौशिक इंडोलॉजी विभाग-सोफिया यूनिवर्सिटी सोफिया बल्गारिया यूरोप की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी । उक्त आयोजन संयुक्त रूप से संरक्षक डॉ. विनय कुमार पाठक- कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार ) पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ; डॉ. विद्या प्रधान, पंकज रथ शर्मा- विश्व हिन्दी अधिष्ठान रायगढ़ ;  डॉ. ज्ञानेश्वरी सिंह -महासचिव  भाषा सहोदरी हिन्दी समिति, दिल्ली ; डॉ. मौना कौशिक -देवम् फाऊंडेशन,सोफिया,बुल्गारिया, यूरोप ;डॉ. राघवेंद्र दुबे -अध्यक्ष प्रयास प्रकाशन,साहित्य अकादमी,बिलासपुर ; अंजनी तिवारी सुधाकर-अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम मंच,बिलासपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न होगा।

इस गौरवशाली अवसर पर डॉ. मीनकेतन प्रधान की अध्यक्षता में रायगढ और बिलासपुर की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा प्रवासी साहित्यकार डॉ. मौना कौशिक बल्गारिया को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक अवदान के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डॉ.कौशिक द्वारा हिन्दी और बल्गारियन साहित्य का अनुवाद कार्य किया गया है जो दोनों देशों की साहित्यिक-सांस्कृतिक परम्पराओं की समरसता और अन्तर्राष्ट्रीय सौहार्द की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने  भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ  कोविंद की बल्गारिया यात्रा के दौरान सभा का संचालन किया था।यह हिन्दी साहित्यकारों के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page