आईसीएआई रायगढ़ शाखा के नए पदाधिकारियों का चयन, सीए दिनेश अग्रवाल बने अध्यक्ष

रायगढ़–इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की रायगढ़ शाखा ने वर्ष 2026-27 के लिए नई प्रबंध समिति की घोषणा की है। निवर्तमान अध्यक्ष सीए संतोष टिबरेवाल ने सभी सदस्यों,विद्यार्थियों और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए नई टीम को कार्यभार सौंपा।

नवनियुक्त अध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल ने शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।विद्यार्थियों के लिए रायगढ़ में जल्द लाइब्रेरी और ट्रेनिंग कोर्स (ICITSS) की सुविधा शुरू करना।सदस्यों के लिए: प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स और समय-समय पर तकनीकी सेमिनार का आयोजन। सामाजिक समन्वय सदस्यों और उनके परिवारों के लिए सुखद एवं मिलनसार वातावरण तैयार करना।

नवीन कार्यकारिणी (2026-27)--अध्यक्ष: सीए दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष: सीए संजय सोनी, सचिव: सीए मानस बंसल, कोषाध्यक्ष: सीए वंश अग्रवाल, सिकासा अध्यक्ष सीए तेजस्वी अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य: सीए संतोष टिबरेवाल (निवर्तमान अध्यक्ष) वहीं वरिष्ठ सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि यह कार्यकाल रायगढ़ शाखा के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगा।







