जरूरतमंदों की आँखों में लौटा प्रकाश, लॉयंस क्लब का सराहनीय प्रयास

लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन
रायगढ़ – – लॉयंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026, मंगलवार को जिला चिकित्सालय, रायगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेड क्रास सोसायटी के सहयोग से संपन्न हुआ।




शिविर में जरूरतमंद मरीजों के नेत्र ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन उपरांत मरीजों को डिस्चार्ज के समय क्लब सदस्यों द्वारा बेडशीट वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष लॉयन रामनिवास मोड़ा ने बताया कि लॉयंस क्लब निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध है।वहीं कार्यक्रम में क्लब से लॉयन रामनिवास मोड़ा, लॉयन अरुण गोयल, लॉयन गजानंद जगतरामका, लॉयन मोहन अग्रवाल, लॉयन रमेश अग्रवाल, लॉयन अरुण गुप्ता आदि सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति रही एवं भारतीय रेड क्रास सोसायटी से संतोष अग्रवाल एवं उनकी टीम की उपस्थिति रही।




