अन्य गतिविधियाँ

छत्तीसगढ़ का बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प का मजबूत आधार

रायगढ़ की प्रगति हेतु मुख्यमंत्री साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार – विकास केडिया

रायगढ़– भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास ने विधानसभा में प्रस्तुत प्रदेश के बजट को ‘ऐतिहासिक, दूरदर्शी और सर्वस्पर्शी’ बताते हुए कहा कि यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की ठोस कार्ययोजना है। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को आगे बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। विकास ने कहा कि ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में दूरदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और जनकल्याणकारी सोच का उत्कृष्ट समन्वय दिखाई देता है।

अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, औद्योगिक विस्तार, कृषि उन्नयन और सामाजिक सुरक्षा को समान प्राथमिकता देकर सरकार ने समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश दिया है। यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। रायगढ़ जिले के लिए की गई विशेष घोषणाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र में किए गए प्रावधान जिले के युवाओं के लिए नई संभावनाएँ लेकर आएंगे। शासकीय महाविद्यालय में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना तथा अत्याधुनिक ‘साइंस पार्क’ के निर्माण की घोषणा से शोध, नवाचार और कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में प्रस्तावित 23 नए औद्योगिक पार्कों और कृषि क्षेत्र के लिए किए गए व्यापक बजट प्रावधान का सीधा लाभ रायगढ़ की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को मिलेगा।विकास ने यह भी कहा कि महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए किए गए प्रावधान यह सिद्ध करते हैं कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अंत में, जिला महामंत्री विकास ने रायगढ़ की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। यह बजट प्रदेश की अस्मिता, आत्मनिर्भरता और समग्र प्रगति की नई इबारत लिखने वाला सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page