रायगढ़ - - अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के बैनर तले यादव जी की लव स्टोरी विवादित फिल्म पर रोक लगाने हेतु विष्णु देव साय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर रायगढ़ के माध्यम से सौंपा गया।




यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में अग्रणी रहा है। ऐसे में यदि किसी माध्यम से समाज की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह होता प्रतीत हो तो स्वाभाविक रुप से व्यापक स्तर पर पीड़ा और दोष उत्पन्न होता है। वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ सहित समस्त देश के करोड़ों समाजजनों के हृदय में चिंता, असंतोष एवं रोष का वातावरण निर्मित हो रहा है।

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अनुरोध करती है कि इस विवादित फिल्म पर रोक लगाने की कृपा करेंगे। वहीं ज्ञापन देने वालों में इंजीनियर एस डी यादव राष्ट्रीय सचिव अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा, जयकिशन यादव जिला अध्यक्ष रायगढ़, पप्पू यादव युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, श्रीमती पंकजलता यादव जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, जातिराम यादव, कानूराम यादव, विकाश यादव, भावना यादव, राजदेव यादव, परिमल यादव जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष, संजय राय, हरिकेश यादव, अखिलेश यादव उपस्थित थे।









