दीपक डोरा बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक

रायगढ़ - - दीपक डोरा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनाए गए। दीपक डोरा को संयोजक बनाए जाने से व्यापारी समुदाय की आवाज सरकार तक दमदारी से पहुंच सकेगी। स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुन कर दीपक उनका समाधान करने के लिए काम करेंगे।

यह दायित्व मिलने के बाद दीपक ने कहा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने से साथ साथ व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए वे मजबूती से काम करेंगे।सरकार और व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता होगी। व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। दीपक डोरा समाज सेवा से जुड़े है अग्रोहाधाम के ट्रस्टियों में उनका नाम शामिल है। इसके अलावा वे देह दान एवं नेत्र दान के क्षेत्र में पिछले एक दशक से काम कर रहे है। देह दान एवं नेत्र दान हेतु किए गए कार्यों की गूंज राष्ट्रपति भवन तक भी पहुंची है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान महामंत्री विकास केडिया जतिन साव ने दीपक डोरा की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए बधाई दी।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page