श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के कलाकार विरासत 2026 में करेंगे शिरकत

रायगढ़ – – कला की नगरी रायगढ़ की समृद्ध कला परंपरा की अनुयाई संस्था श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के कलाकार विरासत 2026 में शिरकत करेंगे महाराजा चक्रधर सिंह के दरबार के स्तंभ नृत्याचार्य स्वर्गीय पंडित फिरतू महाराज जी की स्मृति में देवकीनंदन दीक्षित सभागार शनिचरी बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय नृत्य संगीत समारोह के प्रथम संध्या में ऋतु पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुति ऋतु श्रृंगार होगी।




जिसमें श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्रा एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री चित्रांशी पणिकर एवं महाविद्यालय की होनहार छात्रा व भूतपूर्व सहायक शिक्षिका (संविदा) इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ सुश्री निहारिका यादव सम्मिलित होंगी,समारोह की द्वितीय संध्या में महाविद्यालय के कलाकार सुश्री निधि बाजपई ,आद्या अग्रवाल, वर्णिका अग्रवाल, मिष्टी वैष्णव, अरण्या गोयल एवं पंखुड़ी गुप्ता अपनी सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे नृत्य निर्देशन गुरु शरद वैष्णव का होगा एवं इनके साथ संगत में दीपक साहू तबला, लालाराम लोनिया गायन, कुशाल दास महंत बांसुरी पर होंगे दो दिवसीय उक्त कार्यक्रम में देश के नामचिन् कलाकार शिरकत कर रहे हैं।

वहीं द्वितीय दिवस में कार्यक्रम का समापन गुरु शरद वैष्णव के निर्देशन में सुश्री चित्रांशी पणिकर रायगढ़ घराने की स्वतंत्रता एकल कथक प्रस्तुति से होगा महाविद्यालय से जुड़े सभी कला प्रेमियों ने श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के सभी कलाकारों को श्रेष्ठ प्रस्तुति हेतु शुभकामनाएं प्रस्तुत की है।




