गाइनकोलॉजिस्ट डॉ लीना पुरैन के सिद्ध हस्त हाथों से हुए आपरेशन से महिला को मिला नव जीवन

सिद्धेश्वर हॉस्पिटल में सेवारत महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लीना ने महिलाओं से कहा जागरूकता आवश्यक
रायगढ़ – – बीते दिनों सिद्धेश्वर हॉस्पिटल में गाइनकोलॉजिस्ट डॉक्टर लीना पुरैन के सिद्ध हस्त हाथों से हुए जटिल ऑपरेशन से 5 वर्षों से अत्यधिक मासिक धर्म रक्तस्राव से पीड़ित महिला को नया जीवन मिला। आपरेशन के संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लीना पुरैन ने कहा बीमारियों को जानलेवा बनने से रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है।

ऐसे ही एक मसले में किए गए ऑपरेशन का जिक्र करते हुई उन्होंने कहा एक महिला पिछले चार पांच वर्षों से मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के साथ तेज़ पेट दर्द की शिकायत से परेशान थीं। इलाज हेतु संपर्क में आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि लगातार अनदेखी की वजह से उसकी यह समस्या जानलेवा हो गई । बीमारियों के संबंध में कराई गई आवश्यक जांच रिपोर्ट में गर्भाशय का आकार बढ़ा हुआ पाया गया, जिसमें एडिनोमायोमा के साथ साथ लगभग 10×10 सेमी का इंट्राम्यूरल फाइब्रॉइड मौजूद था। साथ ही बाईं अंडाशय में मरोड़ भी पाया गया। लगातार रक्तस्राव की वजह से महिला रोगी का हीमोग्लोबिन स्तर घटकर 6 ग्राम/डीएल तक पहुँच गया। Phir 3 unit blood lagaya gya. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए इस हेतु आपरेशन का निर्णय लिया गया । आपरेशन टोटल एब्डॉमिनल हिस्टरेक्टॉमी विद बायलेटरल साल्पिंगो-ओओफोरेक्टॉमी (TAH + BSO) किया गया।लगभग 2 घंटे तक चले इस आपरेशन में एंथेसिया डॉक्टर गंजेंद्र पटेल,के साथ सनद,जग्गू का सहयोग रहा। महिला रोग विशेषज्ञ ने कहा लंबे समय तक मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव को नजरअंदाज करने से महिलाओं को गंभीर एनीमिया सहित अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। समय पर जांच के साथ यदि सही उपचार मिले तो जानलेवा स्थितियों के अलावा आपरेशन से बचा जा सकता है। डॉक्टर लीना ने महिलाओं को दिए जागरूकता संदेश में कहा लंबे समय तक मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव और लगातार पेट दर्द को नज़रअंदाज़ करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हाल में ही किए गए महिला का आपरेशन बीमारी की अनदेखी का परिणाम था। समय रहते महिला का आपरेशन किये जाने से महिला को नया जीवन मिला। यदि माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो बार-बार चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो या पेट में लगातार दर्द बना रहे अविलंब निकटतम स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले। महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। जीवन शैली दिनचर्या एवं खान पान में भी सुधार को उन्होने आवश्यक बताया।




