विद्यालय चांदमारी ने किया प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल का सम्मान

रायगढ़ – – आज 11 फरवरी को शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य श्रीमती दीप्ति अग्रवाल की प्रतिनियुक्ति राज्य शासन के आदेशानुसार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर हो जाने के फलस्वरूप सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्रीमती दीप्ति अग्रवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में प्राचार्य पद पर विगत 13. 1.2023 को कार्यभार ग्रहण की।


इन्होंने अपने सेवाकाल में स्वच्छता, अनुशासन, सामुदायिक सहभागिता, नवाचार, विद्यार्थियों व शालेय हित में नित नए आयाम स्थापित कर शाला के उन्नयन हेतु उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय रूप से इनके मार्गदर्शन में ही शाला की प्रधान पाठक डॉ.मनीषा त्रिपाठी को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण व राज्यपाल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ और शाला ने नवीन कीर्तिमान स्थापित किया। इन्होंने अपना कार्यभार वरिष्ठ व्याख्याता भरत लाल नामदेव जी को सौंपा। शालेय परिवार ने संक्षिप्त सूचना के आधार पर इनके सम्मान में एक सादगी पूर्ण ढंग से सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह का आगाज विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे की पूजा -अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीप्ति अग्रवाल मेम का आत्मीय स्वागत पश्चात् उनके सानिध्य में रहकर काम करने वाले शिक्षकों में से मंजू , सरोज बाला मेम, सन्नी, निराकार,भरत लाल नामदेव सर आदि ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने दीप्ति मेम की शालीनता और मृदुभाषिता, सौम्यता को रेखांकित किया और उनके स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

दीप्ति मेम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी के सहयोग से ही शाला में कार्य करने और शाला को सही ढंग से संचालित करने में कामयाब रही और सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की। शालेय परिवार की ओर से दीप्ति मेम जी को बुके, उपहार भेंट किया गया एवं प्रभारी प्राचार्य श्री भरत लाल नामदेव जी का भी बुके भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव के निर्देश पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन श्री इरयल टोप्पो व्याख्याता द्वारा किया गया, छायांकन श्रीमती मंजू अवस्थी मेम द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में शालेय परिवार की सहभागिता रही।



