अन्य गतिविधियाँ

समाज को सच्चाई का आईना दिखाने में कवियों की है मुख्य भूमिका – – भाई महावीर

रामगुड़ी पारा में बही हास्य-व्यंग्य की काव्य-धारा, गूंजते रहे ठहाके माँ शारदा पूजन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन,

भाई महावीर अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि

रायगढ़– प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 74वाँ श्री माँ शारदा पूजन समारोह के  शुभ अवसर पर युवा सहयोग समिति रामगुड़ी पारा ने विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी महावीर अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति रही।

कला धानी में कलाकारों को मिल रहा प्रोत्साहन – – अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के सफल संयोजन में व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नामचीन कवियों के सानिध्य में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके समाजसेवी बेहद मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी भाई महावीर अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ को कला, संस्कृति के साथ साहित्यिक नगरी के रूप में जाना जाता है। रियासतकाल के समय से ही यहां कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता रहा है, जो आज भी जारी है। इसी कड़ी में रामगुड़ीपारा सहयोग समिति भी साहित्य व प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने अपना योगदान दे रही है, जो काफी सराहनीय है। मुझे हर साल यहां के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिलता है और हर साल यहां का शारदा पूजन समारोह भव्य होते जा रहा है। इसके लिए मैं समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्लेवासियों को बधाई देता हूं।

सर्द मौसम संग काव्य का आनंद – – समिति के अध्यक्ष अभय गुप्ता और संयोजक सूरज शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर से ख्यातिलब्ध कवियों का आगमन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से मंच संचालक की भूमिका में कवि बंशीधर मिश्रा (बिलाईगढ़)ने उपस्थित समस्त श्रोताओं को हास्य रस से समां बांधा। वहीं गजराज दास महंत (भिलाई)से आए कवि ने अपने चुटकिले अंदाज में उपस्थित श्रोताओं को गुदगुदाया। अंजुलता साहू (बिलासपुर) ने सरस्वती वंदना एवं गीत-गज़़ल की प्रस्तुति देकर लोगों के बीच अपनी विशिष्ट जगह बनाई। रायगढ़ से ओज कवि नरेंद्र गुप्ता ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी बानगी प्रस्तुति की। कवि बंशीधर मिश्रा के संचालन में गजराज दास महंत ने श्रोताओं को खूब हंसाया। कवियत्री अंजूलता साहू के चुटीले नोक झोक ने खूब तालियां बटोरी एवं कवि नरेंद्र गुप्ता की ओजपूर्ण कविताओं ने अंतर्मन को झकझोर कर श्रोताओं ह्रदय पटल पर सशक्त हस्ताक्षर किया।वहीं माँ शारदा पूजन समारोह के कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा सहयोग समिति रामगुड़ीपारा के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page