अन्य गतिविधियाँ

रायगढ़ तहसील कार्यालय से सेवानिवृत हुए बिंदेश्वरराम  रौतिया का भव्य विदाई व सम्मान समारोह में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल शामिल हुए

रायगढ़ – – रायगढ़ के पंजरी प्लांट ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित रायगढ़ तहसील कार्यालय में राजस्व भृत्य के पद में पदस्थ विंदेश्वरराम रौतिया के शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सम्मिलित  हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के द्वारा मां सरस्वती देवी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चना कर की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न संघो के पूर्व गणमान्य पदाधिकारी, सदस्यगण कर्मचारी, अधिकारी फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी गण एवं परिजनों की उपस्थिति में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने विंदेश्वरराम रौतिया का श्रीफल व शाल भेंट कर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

तत्पश्चात समस्त आगंतुक संघ पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से सेवानिवृत्त विन्देश्वरराम रौतिया का पुष्पहार श्रीफल एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वेद प्रकाश अजगल्ले जी अध्यक्ष छ.ग. लघु वेतन शा. कर्मचारी संघ रायगढ़ एवं देवेन्द्र साहू , प्रान्तीय सचिव रायगढ़ द्वारा सभा को संबोधन किया गया । मुख्य अतिथि विजय अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हुए विन्देश्वरराम रौतिया के विदाई सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए  उनका जीवन परिचय को बताया कि शासकीय सेवा से शुरुआत में कड़ी मेहनत लगन से आज इस मुकाम तक कैसे पहुंचे।

विन्देश्वरराम रौतिया राजस्व नृत्य तहसील कार्यालय रायगढ़ एवं प्रान्ताध्यक्ष छ.ग. लघु वेतन शास. चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ रायपुर एक सुदुर् वनांचल क्षेत्र ग्राम एकम्बा तह. सन्ना, बगीचा, जिला जशपुर के रहने वाले हैं। श्री रौतिया 04 सितम्बर 1986 में तहसील कार्यालय जशपुर में राजस्व भृत्य के पद पर नियुक्त हुए और दिनांक 31 जनवरी 2026 को रायगढ़ तहसील कार्यालय राजस्व भृत्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रौतिया वर्ष 1986 से वर्ष 2026 तक लगभग 39 साल 5 माह तक राजस्व भृत्य के पद पर सेवारत रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page