जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने मतदाता शपथ रायगढ़ - - जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ रासेयो प्रकोष्ठ के दिशा - निर्देशानुसार तथा जानकी कॉलेज के  चेयरमैन  शिरीष सारडा डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के ऊर्जामय संरक्षण तथा प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी मयंक शीतल डनसेना के नेतृत्व में विगत दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया ।इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा कॉलेज स्टॉफ गण तथा  छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाया। सभी ने दोहराया हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण  निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ गण सहित रासेयो स्वयं सेवक छात्र छात्राओं की अधिक संख्या में उपस्थिति के साथ सहभागिता रही।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page