रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर ने रोटरी ग्रेटर चौक में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ ग्रेटर के सभी सदस्यों ने आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर रायगढ़ क्लब संस्थापक रोटेरियन पुरुषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, अध्यक्ष मनीष जायसवाल सचिव नयन अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में रोटरी ग्रेटर चौक में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया।

राष्ट्र ध्वज को दिए सलामी - - क्लब सचिव नयन अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।वहीं Rotary Interact के बच्चों द्वारा अनुशासित फ्लैग मार्च निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, जिसने सभी को गौरवान्वित किया।वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, तिरंगा बैज, टोपी एवं मफलर का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों के लिए नाश्ते तथा क्लब के सभी सदस्यों के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई।

इनका रहा योगदान - - गणतंत्र दिवस पर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीष जायसवाल, नीलम जायसवाल, संस्थापक सदस्य पुरुषोत्तम अग्रवाल, राम जी अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुबोध खिरवाल, अजय संथालिया, अजय बेरीवाल, गिरधर खेमका, उत्पल जायसवाल, संजय बंसल, मुकेश अग्रवाल, विश्वनाथ जायसवाल, नीरज गुप्ता, नूपुर गुप्ता, रोशन अग्रवाल, पूरन पटेल, विमल मित्तल, सरस गोयल ,उमेश थवाईत  सहित Divine Life School के बच्चे एवं शिक्षकगणों का सराहनीय योगदान रहा व पूरा वातावरण देशभक्ति, सेवा भाव और एकता के रंग में रंगा रहा।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page