ओ.पी. जिंदल विद्यालय तराईमाल में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा 

 रायगढ़ - - ओ.पी. जिंदल विद्यालय तराईमाल में वसंत पंचमी पर्व पर परंपरा को आगे बढ़ते हुए वीणापाणि की पूजा श्रद्धा भाव से वैदिक विधि-विधान ,मंत्रोच्चारण व हवन-पूजन के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय में उत्साह  का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या अलका गोडबोले ने विद्या, संगीत और बुद्धि की देवी सरस्वती जी की पूजन से किया गया। पूजन के पश्चात प्राचार्या  एवं सभी शिक्षकों ने माता सरस्वती की वंदना की तथा उन्हें अपने प्रकाश से आलोकित करने की प्रार्थना की।

वहीं प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में वसंत पंचमी का महत्व बताते हुए कहा कि वसंत पंचमी का दिन ज्ञान की देवी माता वागेश्वरी  को समर्पित होता है। हमें अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी गर्व से साथ अपनाना चाहिए तथा उन्हें वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दी। वहीं छात्र भी भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर माता शारदा की आराधना कर आशीर्वाद लिया। सभी अध्यापक ,अध्यापिकाएँ  शुभता का प्रतीक पीले वस्त्रों में विद्यालय आए तथा इस दिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूजा समापन के पश्चात विद्यालय परिवार ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन छात्रों को भारतीय संस्कृति से  जोड़कर उन्हें शिक्षा और ज्ञान के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page