रायपुर श्रीराम मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर्व पर प्रसाद सेवा वितरण

अस्तित्व सेवा संस्थान की पहल

रायगढ़ - - अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान की रायपुर टीम से सुषमा पटेल, रेशमा पटेल, ममता पटेल, लतिका तम्बोली, पीहू तम्बोली, मोनिका पटेल, मंजू पटेल,, प्रमिला पटेल, अन्नू, जाह्नवी पाठक, सारंगढ़ से भारती पटेल रायगढ़ से रश्मि पटेल, कान्ति पटेल सभी के सहयोग से मकर संक्रांति महापर्व की खुशी में प्रसाद सेवा वितरण का पुण्य कार्य किया गया। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती सुषमा पटेल ने बताया कि आज रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में सेवा एवं समर्पण भाव के साथ पुण्यकारी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पंडित जी का अंग वस्त्र से सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच खीर महाप्रसाद, कंबल, ११ किलोग्राम तिल के लड्डू तथा पानी की बोतलों का वितरण किया गया।एवं आज संक्रांति महापर्व पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया l उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता के भाव को सुदृढ़ करना है। ठंड के मौसम में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को राहत मिली, वहीं प्रसाद वितरण से श्रद्धालुओं में प्रसन्नता का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की कामना की। संस्था ने अंत में सभी सहयोगकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सेवा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page