रायगढ़ - - शहर की सामाजिक संस्था लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी ने विगत 4 जनवरी को होटल साकेत में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा का आयोजन शाम छह बजे बेहद ही खुशनुमा माहौल में किया। वहीं सर्वप्रथम क्लब के सदस्यों ने कोरबा से शिरकत किए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लॉयन कैलाश गुप्ता व जोन चेयरपर्सन लॉयन पुरंजन पटेल का आत्मीय स्वागत किया ।वहीं अध्यक्ष लॉयन रामनिवास मोड़ा ने सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल को दी। जिसका अवलोकन कर श्री अग्रवाल ने क्लब के सभी सदस्यों को विशेष बधाई दी। वहीं अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा ने सारगर्भित ढंग से कहा कि मुझे यह कहते हुए गौरव और हर्ष का अनुभव हो रहा है कि लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी का चार्टर 29 अप्रैल 1976 को हुआ थाऔर अब हमारा क्लब सेवा के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने जा रहा है।इन 50 वर्षों में हमारे क्लब नेलायंस इंटरनेशनल के विज़न को आत्मसात करते हुए सेवा को ही अपना धर्म बनाया है। चाहे स्वास्थ्य सेवा हो,भूख से राहत कार्यक्रम हों,बाढ़ पीड़ितों की सहायता,शीतकाल में कंबल वितरण,विद्यालयों में स्वेटर व ड्रेस वितरण व सेवा हमारे लिए आयोजन नहीं, संस्कार रही है। इसलिए हम सभी अपने कर्तव्यों के प्रति तटस्थ होकर पवित्र मन सेवा कार्य में समर्पित हैं और भविष्य में भी रहेंगे। इसी तरह उपस्थित क्लब सदस्यों ने भी क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अपने विचारों व सेवा कार्यों को शेयर किए।

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजय अग्रवाल ने सभी सदस्यों के योगदान से प्रभावित होकर हृदय से सेवा कार्य को सराहा और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं लॉयंस क्लब रायगढ़ सिटी द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की संयुक्त आधिकारिक यात्रा मीटिंग को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रामनिवास मोड़ा ,सचिव अरुण गोयल, कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल , लॉयन बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा , लॉयन प्रेमचंद अग्रवाल , लॉयन सागरमल अग्रवाल , लॉयन संजय रतेरिया , लॉयन सागरमल महमिया , लॉयन राजेंद्र अग्रवाल तुलसी , लॉयन सुशील अग्रवाल , लॉयन एम एल गुप्ता, लॉयन आलोचन गुप्ता , लॉयन डॉक्टर केदारनाथ पटेल , लॉयन गजानन जगतरामका , लॉयन राजेंद्र केडिया, लॉयन कुलवंत टुटेजा, लॉयन मोहनलाल अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।








