जिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन के खिलाड़ी कर रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन

वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने खिलाड़ियों को दी बधाई

रायगढ़ - - शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल से अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, कार्यक्रम चेयरमैन आलोक रतेरिया व सचिव डॉ सतीश अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में एवं सभी सदस्यों के सकारात्मक सहयोग से जिले के बैडमिंटन विधा से जुड़े खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन विगत 26 से 28 दिसंबर तक बड़ी भव्यता के साथ किया जा रहा है। वहीं प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी दोपहर से शाम तक खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया।

वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने दी बधाई - - शुभारंभ के पहले दिन रात आठ बजे छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री व जनप्रिय रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे और रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यों को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजन के लिए बेहद बधाई दी। साथ ही सभी खिलाड़ियों से रुबरु हुए और खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विधानसभा क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को पांच हजार रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा की। जिससे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रतियोगिता स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गुंजायमान हो गया।

आज सेमीफाइनल के मैच हुए - - प्रतियोगिता का आज सेमीफाइनल मैच दोपहर 2.30 बजे रात दस बजे तक बेहद खुशनुमा माहौल में कोच प्रमुख सौरभ पंडा, हितेश वर्मा, ईशान बेरीवाल के विशेष मार्गदर्शन में हुआ। जिसमें अंडर 14 गर्ल्स सिंगल्स , 14+गर्ल्स सिंगल्स, ओपन गर्ल्स डबल्स व ब्वायज ग्रुप में अंडर 14 सिंगल्स, अंडर 17 सिंगल्स, ओपन ब्वायज सिंगल्स, ओपन ब्वायज डबल्स और 40 +मेन्स डबल्स के प्रतिभागियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आज की प्रतियोगिता में अतिथि रामनिवास मोड़ा एवं अरुण गोयल – लायंस क्लब ऑफ रायगढ़ सिटी, रामचंद्र शर्मा – सचिव, जिला क्रिकेट संघ, रायगढ़, दिबेश सोलंकी – पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी, श्रीमती पूनम सोलंकी – पार्षद एवं एमआईसी सदस्य, संतोष अग्रवाल – पूर्व गवर्नर एवं संस्थापक, रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी, सलीम नियारिया – पार्षद, वार्ड क्रमांक 17 एवं नेता प्रतिपक्ष शामिल हुए और प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं सभी रोटरी सदस्यों ने आग्रह किया है कि सभी सदस्य समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करें एवं अपने क्लब के इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ।

भव्यता देने में जुटे सदस्यगण - -  वहीं इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन आलोक रतेरिया, सचिव रोटेरियन डॉ सतीश अग्रवाल, रोटेरियन विनोद बट्टीमार, रो पवन अग्रवाल रोटेरियन विशाल सारस्वत, रो प्रवीण बंसल, रो अरविंद गर्ग, रो संतोष नायर, रो विनय केडिया, रो संजय सोनी, रो राजेन्द्र सिंह, रो पप्पू अग्रवाल, रो गौरीशंकर नरेडी, रो आकाश पुरसेठ, रो महेश अग्रवाल, रोटेरियन प्रीतपाल सिंह टूटेजा, रोटेरियन अतुल रतेरिया रश्मि गर्ग, रेखा अग्रवाल सपना अग्रवाल, बरखा रतेरिया, कोच टीम प्रमुख सौरभ पंडा सहित सभी टीम सदस्यों की उपस्थिति रही और तीन दिवसीय आयोजन को भव्यता देने में सभी सदस्यगण जुटे हैं।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page