लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा ने जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

रायगढ़ - - बढ़ती ठंड को देखते हुए लायंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा द्वारा वार्ड क्रमांक 40 के नंदबाग, सोनिया नगर क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। वहीं इस सेवा कार्य में क्लब की अध्यक्ष लॉयन विनिया कारमोरे, सचिव लायन अनिता कपूर, लायन अर्चना मिश्रा एवं लॉयन सुनीता अग्रवाल की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद बिहारी लाल देवांगन एवं अरुण गुरुजी प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने लॉयंस क्लब के इस सेवा भाव की सराहना की।लॉयंस क्लब रायगढ़ दिव्य ऊर्जा द्वारा यह संकल्प लिया गया कि वार्ड क्रमांक 40 में निवासरत जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी निरंतर सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page