रायगढ़ - - रायगढ़ में विगत 3 वर्षों से हों रहे मधुगुंजन सतरंग में सेमी-क्लासिकल नृत्य में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की अध्यक्षा मोना अमित शर्मा की सुपुत्री मायरा शर्मा को प्रथम स्थान मिला एवं प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड प्रदान कर मायरा को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।

प्रतिभावान मायरा कार्मेल कान्वेंट स्कूल में 5 कक्षा में अध्ययनरत हैं तथा ये फ्युजन डांस क्लासेज की संचालिका पूजा जैन मैम से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही है। अपनी पूर्ण ऊर्जा, लगन के साथ छत्तीसगढ़ से एवं अन्य प्रदेशों से प्रतिभागियों ने मधुगुंजन में बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त कर मायरा ने घर परिवार व शहर का नाम रौशन किया।








