ब्राह्मण सेवा समिति और मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति ने दिया मानवता का उत्कृष्ट परिचय

समाज के जरुरतमंद लोगों को दिया गया कंबल उपहार रायगढ़ - - शहर की सुप्रसिद्ध ब्राह्मण सेवा समिति एवं  मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़ की सभी सदस्यों ने सर्द मौसम में मानवीय संवेदना का विशिष्ट परिचय देते हुए समाज के जरूरतमंदों को कंबल का उपहार विगत 11 दिसंबर को परशुराम मंदिर में स्वच्छता अभियान वाली दीदियों को कंबल का उपहार दिया।

जरुरतमंदों की सेवा ही हमारी खुशी है-- मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने कहा कि हमारी समिति द्वारा साल भर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जब लोग यह कंबल ओढ़ते हैं तो हमें  यह लगता है कि हमारा यह कार्यक्रम सफल हो गया। कंबल उपहार का मतलब यह नहीं है कि केवल कंबल लोगों को बांटना है। बल्कि हमें यह देखना चाहिए कि वह कंबल जरूरतमंदों को मिले। ठंड के महीने में जब सुबह हमारी दीदी कचरा लेने के लिए गली मोहल्ले में हमारे घर आती हैं और जब वह कंबल ओड़ती है  तो हमें सचमुच बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा बचे हुए शेष कंबल रात्रि के समय ब्राह्मण सेवा समिति के द्वारा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं शहर में भ्रमण करके जिन्हें आवश्यकता हो उन्हें यह कंबल दिया जाता है।

इनका रहा योगदान - - परशुराम जी के मंदिर में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा के साथ उनकी सशक्त टीम श्रीमती पुष्प लता शर्मा(अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ,महिला प्रकोष्ठ जिला- रायगढ़),ममता शर्मा,पुष्पा शर्मा,निधि शर्मा सुनीता शर्मा,मंजू शर्मा,सुमित्रा शर्मा,निशा शर्मा,राजेश शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही।वहीं समिति के इस नेक पहल की हृदय से सभी ने सराहना की।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page