महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत

स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन की पहल रायगढ़ - - क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन द्वारा विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। फाउंडेशन निरंतर महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार तथा वित्तीय जागरूकता के लिए प्रेरित कर रहा है।फाउंडेशन का विज़न हर महिला को आर्थिक, सामाजिक एवं कौशल आधारित रूप से सशक्त बनाकर उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना। फाउंडेशन का मिशन महिलाओं तक प्रशिक्षण, संसाधन, योजनाओं का लाभ एवं उद्यमिता के अवसर पहुँचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत फाउंडेशन द्वारा सिलाई एवं बुटीक कार्य के लिए नया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया गया है। इसमें महिलाओं को बेसिक सिलाई, एडवांस पैटर्न कटिंग, ब्लाउज़ डिज़ाइनिंग, बुटीक कार्य आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक महिलाओं को बाजार की मांग को समझाते हुए उन्हें स्वरोजगार की ओर ले जाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। फाउंडेशन की ओर से ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिसमें मेकअप, हेयरस्टाइलिंग, स्किन केयर जैसे आधुनिक कौशल शामिल हैं। इस प्रशिक्षण से कई महिलाएँ घर बैठे छोटी-बड़ी सेवाएँ प्रदान कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। घरेलू उत्पाद निर्माण में बढ़ती दिलचस्पीमहिलाओं को घरेलू स्तर पर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिए फाउंडेशन द्वारा मसाले, पापड़, अगरबत्ती, मोमबत्ती, साबुन निर्माण आदि का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इन उत्पादों को स्थानीय बाज़ार में बेचकर महिलाएँ आय अर्जित कर रही हैं। बचत एवं वित्तीय साक्षरता पर विशेष जोर फाउंडेशन महिलाओं को नियमित बचत की आदत, बैंकिंग प्रक्रिया, डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय योजना बनाने का प्रशिक्षण दे रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और जागरूक बनाना है। परियोजनाओं का लाभ सीधे महिलाओं तक स्वामिनी वंदनीय महिला सहयोग फाउंडेशन विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक परियोजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुँचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। फाउंडेशन की टीम ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को जोड़ने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

सशक्त महिला — सशक्त समाज - - फाउंडेशन का मानना है कि “महिला सशक्त होगी तो परिवार सशक्त होगा, और परिवार सशक्त होगा तो समाज प्रगतिशील बनेगा।”इसी सोच के साथ फाउंडेशन महिलाओं को प्रशिक्षण, सहयोग, मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें नई दिशा प्रदान कर रहा है।संस्थापक श्री त्रिभुवन साहू को सदस्यों का धन्यवादसंस्था से जुड़ी महिलाओं एवं सदस्याओं ने फाउंडेशन के संस्थापक श्री त्रिभुवन साहू के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। वहीं महिलाओं ने कहा कि—“हम सभी महिलाओं को सशक्त बनाने, प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उज्ज्वल भविष्य की दिशा दिखाने के लिए हम श्री त्रिभुवन साहू  के प्रति अत्यंत कृतज्ञ हैं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से आज कई महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी पहचान बना रही हैं।” सदस्यों ने फाउंडेशन के प्रति अपना समर्थन जताते हुए भविष्य में भी इसी तरह महिलाओं के लिए प्रेरणादायी कार्य जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

SK
previous arrow
next arrow
rising
previous arrow
next arrow

Most Popular

You cannot copy content of this page