अन्य गतिविधियाँ

ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में स्पर्धा 2.0 का भव्य आयोजन,रामचंद्र शर्मा रहे चीफ गेस्ट

29 नवंबर से 1 दिसंबर तक कार्यक्रम में 34 स्कूल के खिलाड़ियों ने लिया भाग

भविष्य के वैज्ञानिकों और तकनीकी प्रतिभाओं का मिला संगम

रायगढ़ – – ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के प्रांगण में शनिवार 29 नवंबर से तीन दिवसीय “स्पर्धा 2.0  स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी एंड साइंस इंटर स्कूल प्रतियोगिता” का शानदार आगाज़ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शिक्षाविद प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर रामचंद्र शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भव्य अकादमिक और खेल प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के 34 स्कूलों के छात्र–छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का ज़ोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन न केवल शैक्षणिक क्षमता का मंच बना, बल्कि बच्चों के भविष्य और आत्मविश्वास को नई दिशा देने का भी प्रतीक बना। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  जिंदल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉक्टर आर डी पाटीदार, प्रोफेसर राजेश डेनियल , दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर प्रिया सिंह ,जिंदल यूनिवर्सिटी के डॉक्टर अनुराग विजयवर्गीय, यूनिवर्सिटी के अन्य टीचर्स तथा अलग-अलग स्कूल से आए पीटीआई कोच आदि उपस्थित रहे। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी ने स्पर्धा 2.0 के माध्यम से एक बार फिर शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपना नेतृत्व सिद्ध किया है। रायगढ़ आने वाले तीन दिनों तक यहां के युवा सपनों, नवाचार और प्रतिभा की सबसे बड़ी रंगभूमि देखने वाला है।

साइंस एग्जीबिशन का शुभारंभ – – उद्घाटन दिवस पर साइंस एग्जीबिशन का आयोजन पूरे कार्यक्रम का केंद्र रहा। स्कूलों की टीमों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर आधारित संवादात्मक व मॉडल प्रस्तुतियाँ दीं । ग्रामीण नवाचार अक्षय ऊर्जा, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  जीवन रक्षक टेक्नोलॉजी छात्रों के वैज्ञानिक मॉडलों ने दर्शकों और निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। कई प्रोजेक्ट वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत कर रहे थे, जिससे प्रतिभागियों की शोध क्षमता व तकनीकी समझ स्पष्ट झलकती दिखाई दी।

खेल और तकनीक दोनों का संगम – – प्रतियोगिता में केवल विज्ञान और टेक्नोलॉजी ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स इवेंट्स, डिजिटल क्विज़, टेक्निकल गेमिंग, इनोवेशन पिचिंग, और क्रिएटिव आर्ट्स जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इससे विद्यार्थियों को समग्र व्यक्तित्व विकास और टीमवर्क का अवसर मिला।

बच्चे ही बदलेंगे भारत का भविष्य – रामचंद्र शर्मा–कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचंद्र शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा —“नए भारत का निर्माण तकनीक, नवाचार और विज्ञान की गहरी समझ से होगा। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि सृजनशीलता और खेल और नेतृत्व की भावना पैदा करते हैं। आने वाले समय में यहाँ मौजूद विद्यार्थी वैज्ञानिक, इंजीनियर, शोधकर्ता और समाज निर्माता बनकर देश का नाम रोशन करेंगे।” यूनिवर्सिटी प्रबंधन का अभिनंदन– ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा.आर डी पाटीदार और आयोजन समिति ने बताया कि स्पर्धा 2.0 का उद्देश्य छात्रों को प्रयोगात्मक ज्ञान, नवाचार की सोच और स्वस्थ , खेल प्रतिस्पर्धा के साथ राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अवसर देना है। प्रतियोगिता की लोकप्रियता को देखते हुए आगे इसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने की योजना बनाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page